सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के के निर्देशानुसार जिले में शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर शत-प्रतिशत राशन वितरण सुनिश्चित करने, राशन हितग्राहियों की ईकेवाईसी करने और अनियमितताओं को रोकने के लिए खाद्य विभाग द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है.
जिला आपूर्ति अधिकारी रेशमा भामोर ने बताया कि खाद्य विभाग द्वारा फरवरी माह में आष्टा के वार्ड 15 में बालाजी उपभोक्ता भंडार पर अनियमितता पाए जाने पर प्रकरण दर्ज किया गया है. इसी प्रकार ईकेवायसी नहीं करने और 75 प्रतिशत से कम वितरण करने पर सिद्दीकगंज, कन्नौद मिर्जी, देवेनखेड़ी, सांगाखेड़ी, सिंगार चोरी, नवरंगपुर और बड़घाटी की शासकीय उचित मूल्य दुकानों को नोटिस जारी किया गया है और कार्रवाई की जा रही है. इसी तरह ग्राम चिकली, खिडिय़ाकुर्मी, चींच, गुलरपुरा एवं मंजीखेड़ी की उचित मूल्य दुकानों पर भी प्रकरण दर्ज किए गए हैं.
