लवकुश चौराहे का लेवल-2 फ्लाईओवर जून माह तक होगा पूरा

इंदौर:आज कलेक्टर ने उज्जैन रोड पर लवकुश चौराहे पर निर्माणाधीन डबल डेकर फ्लाई ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की जानकारी और काम पूरा होने तक सर्विस रोड की मरम्मत करने के निर्माण एजेंसी प्रतिनिधियों को निर्देश दिए. कलेक्टर को आईडीए सीईओ द्वारा जून तक निर्माण पूरा होने की जानकारी दी गई.शहर में यातायात को सुगम बनाने तथा आगामी सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए लवकुश चौराहे पर आईडीए द्वारा लेवल-2 फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।

उक्त ब्रिज की निर्माण लागत 180 करोड़ रुपए है. आज कलेक्टर शिवम वर्मा ने आईडीए सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े के साथ निर्माण स्थल का दौरा कर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर ब्रिज के कार्यों की समीक्षा की.निरीक्षण के दौरान कलेक्टर वर्मा ने निर्माण कार्य के चलते सर्विस लेन की तत्काल मरम्मत कर व्यवस्थित करने के संबंधित एजेंसी को निर्देश दिए. साथ बचे कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के आदेश दिए.

जून महीने में पूरा हो जाएगा
इस दौरान आईडीए सीईओ डॉ परीक्षित झाड़े ने बताया कि ब्रिज का निर्माण कार्य जून महीने में पूरा हो जाएगा. फ्लाई ओवर सिंहस्थ के दौरान यातायात दबाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

Next Post

तेज आवाज में बजता डीजे किया जब्त

Tue Mar 3 , 2026
आष्टा। पुलिस ने तेज आवाज में डीजे बजाने पर कोलाहल अधिनियम की कार्यवाही करते हुए डीजे जब्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी गिरीश दुबे के मार्गदर्शन में ग्राम रिछाडिय़ा से आष्टा लाकर कन्नौद रोड़ पर देर रात्रि में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था. सूचना […]

You May Like