तेज आवाज में बजता डीजे किया जब्त

आष्टा। पुलिस ने तेज आवाज में डीजे बजाने पर कोलाहल अधिनियम की कार्यवाही करते हुए डीजे जब्त कर लिया है.

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी गिरीश दुबे के मार्गदर्शन में ग्राम रिछाडिय़ा से आष्टा लाकर कन्नौद रोड़ पर देर रात्रि में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था. सूचना पर पुलिस ने डीजे को बंद कराया तथा डीजे संचालक विनोद आ. अजबसिंह मेवाड़ा निवासी ग्राम रिछाडिय़ा के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए डीजे जब्त किया गया. पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि बोर्ड परीक्षा के चलते ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का पालन करें. आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि इन दिनों वार्षिक परीक्षाओं के जारी रहने के कारण डीजे के शोर पर प्रतिबंध लगाया गया है. इसके बाद भी डीजे वाले बाज नहीं आते. बीते दिनों भी आष्टा पुलिस ने एक डीजे वाले के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया था.

 

Next Post

महापौर ने मास्टर प्लान सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Tue Mar 3 , 2026
इंदौर: सोमवार को अटल द्वार से वीर सावरकर प्रतिमा तक निर्माणाधीन सड़क का महापौर ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को अटल द्वार से बैरवा समाज धर्मशाला तक सड़क पेंचवर्क करने के निर्देश दिए. महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा आज वीर सावरकर प्रतिमा से अटल गेट तक निर्माणाधीन मास्टर प्लान […]

You May Like