बस्तर में भारी बारिश, जिले के सभी स्कूल बुधवार को बंद

जगदलपुर 02 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के सभी स्कूलों को बुधवार के दिन बंद रखवाने के निर्देश दिये।

कलेक्टर हरिस एस ने जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल को इस आशय के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के आदेश के परिपालन में डीईओ बीआर बघेल ने जिले के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों, खंड स्त्रोत समन्वयकों प्राचार्यों और संकुल समन्वयकों को आज भारी बारिश की वजह से कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी स्कूलों में अवकाश रखने के लिए कहा है।

गौरतलब है कि भारी बारिश के कारण जिले के मुख्यालय समेत कई हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

 

Next Post

कांग्रेस रायपुर में करेगी ‘किसान, जवान, संविधान’ सभा

Wed Jul 2 , 2025
रायपुर 02 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस छत्तीसगढ़ सहित देश भर में किसानों व जवानों की आवाज उठाने और केन्द्र की मोदी सरकार की ओर से संविधान तथा संवैधानिक संस्थानों की स्वायत्तता पर प्रहार किये जाने के विरोध में आगामी सात जुलाई को ‘किसान,जवान,संविधान’ सभा का आयोजन करेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष […]

You May Like