
शाहगढ़। सागर जिले के थाना क्षेत्र अंतर्गत आसपास के गांवों से सवारी लाने ले जाने के लिए शाहगढ़ से संचालित हो रही टैक्सियों के अंधी गति से दौड़ने के कारण लगातार सड़क दुर्घनाएं हो रही है , शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे बरायठा शाहगढ़ मार्ग पर नारायणपुरा के पास लमान की पुलिया पर स्कूली बच्चों को भरकर शाहगढ़ आ रही आपे टैक्सी नाला में पलट गई , टैक्सी में सवार एक दर्जन से अधिक बच्चे पानी मे गिर गए सभी बच्चों को राहगीरों ने एक एक कर पानी से बाहर निकाला , हादसे में आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए जिनको राहगीर अपने दुपहिया वाहनों से शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए , हादसे में गंभीर रूप से घायल वैशाली पिता नीरज यादव उम्र सत्रह वर्ष एवं अस्मीनी पिता हरिसिंह यादव उम्र 17 वर्ष निवासी बुढेरा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया वही दुर्घटना में घायल रामदीप पिता राजकुमार यादव उम्र 17 वर्ष , बृज लाल पिता भरोसी सेन उम्र 22 वर्ष निवासी डूडयाखेड़ा सहित अन्य बच्चों का इलाज शाहगढ़ अस्पताल में किया गया , पुलिस ने कार्यवाही करने के लिए टैक्सी को जब्त कर थाने में रख लिया है , मिली जानकारी अनुसार शाहगढ़ से बरायठा , हीरापुर , बम्होरी , घुवारा एवं बीलाग्राम मार्ग की ओर चलने के लिए शाहगढ़ से लगभग डेढ़ सौ से दो सौ टैक्सियां संचालित है जो शाहगढ़ से चारो मार्गो पर अंधी गति से तो दौड़ ही रही है वही बड़ी मात्रा में संचालित टैक्सियां शाहगढ़ के नेशनल हाईवे सहित बस स्टैंड पर ट्रैफिक व्यवस्था को बिगाड़े हुये है जिससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही है ।
