
भीकनगांव। हरदा में विगत 13 जुलाई को छात्रावास मे बच्ची एवं करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर पुलिस प्रशासन के द्वारा हुए बर्बर लाठी चार्ज एवम दुर्व्यवहार के दोषी व्यक्तियों पर कार्यवाही की मांग भीकनगांव विधायक झूमा सोलंकी ने की है साथ ही इस घटना की नयायिक जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर भीकनगांव विधायक श्रीमती झूमा सोलंकी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र भी लिखा है।
