अवकाश दिवसों में भी खुले रहेंगे शासकीय कार्यालय, विधानसभा प्रश्नों के समयबद्ध उत्तर भेजने के निर्देश

सीधी:कलेक्टर विकास मिश्रा ने विधानसभा के मानसून सत्र जुलाई 2026 के दृष्टिगत आदेश जारी करते हुए विधानसभा प्रश्नों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उत्तर तैयार कर शासन को प्रेषित करने के लिए अपर कलेक्टर बी.पी. पाण्डेय को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।जारी आदेश के अनुसार विधानसभा का मानसून सत्र प्रारंभ होने के कारण प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन एवं विधानसभा प्रश्नों के त्वरित निराकरण के लिए अवकाश दिवसों में भी जिले के सभी शासकीय कार्यालय खुले रहेंगे। सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि विधानसभा प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय-सीमा में तैयार कर भेजना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक विभाग अपने स्तर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित करे, ताकि विधानसभा प्रश्नों से संबंधित जानकारी का संकलन, परीक्षण एवं उत्तर तैयार करने का कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जा सके। उन्होंने कहा कि विधानसभा प्रश्नों के उत्तर शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही भेजे जाएं तथा उत्तर तथ्यपरक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित हों।कलेक्टर ने सभी विभागों को विधानसभा कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं, जिससे विधानसभा प्रश्नों के उत्तर समय पर शासन को उपलब्ध कराए जा सकें।

Next Post

मप्र में 190 डिप्टी कलेक्टरों को पदोन्नति, राज्य शासन ने जारी किए आदेश

Tue Jul 7 , 2026
भोपाल: मध्यप्रदेश शासन ने मंगलवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 190 डिप्टी कलेक्टरों की पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए। आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार मिलेगा। शासन द्वारा जारी सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं विभागों में कार्यरत डिप्टी […]

You May Like