पुलिस टीम पर हुए पथराव में प्रधान आरक्षक और वाहन चालक घायल

छिंदवाड़ा. जिले भर में बेखौफ जुआ पड़ संचालित हो रहे है जुआ फड़ संचालित करने वाले लाखों रुपए कमा रहे है. अब तो जुआरी पुलिस से भी नही डऱ रहे है इसका सीधा उदहारण सिंगोड़ी चौकी क्षेत्र के ग्राम पटनिया में मिला जहां जुआ फड़ पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया जिससे एक प्रधान आरक्षक और वाहन चालक घायल हो गया. पथराव में घायल प्रधान आरक्षक को नागपुर रेफर किया गया है वहीं वाहन चालक को मामूली चोटें आई है. पुलिस पर हुए पथराव को देखकर यह बात तो साफ हो गई है कि जुआरियों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम पटनिया में जुआ संचालित किया जा रहा है सूचना के आधार पर सिंगोड़ी चौकी प्रभारी पंकज राय पुलिस बल के साथ रात करीब 12:30 बजे गांव में जुआ पकडऩे के लिए पहुंचे थे पुलिस ने मौके पर दबिश देकर कार्रवाई शुरू की और जुआ खेल रहे लोगों को पकडऩा शुरू किया इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने अचानक पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि पुलिस टीम पर अचानक पथराव होने के दौरान आरक्षक संतोष उइके पीछे की ओर पहुंच गए जहां बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई इसके बाद पुलिसकर्मियों ने घायल प्रधान आरक्षक को संभाला और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें नागपुर रेफर कर दिया जहां उनका उपचार जारी है. बता दे कि धनराज गुन्हेरे काफी लंबे समय से ग्राम पटनिया में जुआ फड़ का संचालन करता आ रहा था. पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों में से कुछ आरोपियों को जेल भेज दिया है वहीं कुछ आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है.

पुलिस वाहन पर भी किया पथराव ००००

पुलिस टीम ने हमले के बीच अपनी जान बचाते हुए पकड़े गए जुआरियों को पुलिस वाहन में बैठाया और मौके से निकलने का प्रयास किया लेकिन बदमाशों ने पुलिस वाहन पर भी जमकर पत्थर बरसाए। इस दौरान वाहन चालक को भी चोट आई। अचानक हुए हमले के कारण पुलिसकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अप क्रमांक 787/26 धारा 132,109(1),115(2),126(2),191(2) 125 ,190 बीएनएस का प्रकरण कायम किया है.

हमला करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार ०००००

जुआ फड़ पर कार्रवाई करने गई सिंगोड़ी चौकी पुलिस की टीम पर हमला करने पर पुलिस ने धनराज गुन्हेरे पिता गुलाब 46 वर्ष निवासी ग्राम पटनिया , प्रवीण धुर्वे पिता जौहर सिंग धुर्वे 22 वर्ष निवासी मेडकी , वीरेंद्र पिता वंशी भलावी 23 वर्ष निवासी ग्राम मेडकी ताल ,संजू उर्फ संजय पिता खरगू परतेती 20 वर्ष निवासी ग्राम पटनिया, शवराज पिता ब्रजलाल परतेती 21 वर्ष निवासी ग्राम पटनिया , अरविंद पिता राजाराम भारती 21 वर्ष निवासी पटनिया , धर्मेंद्र पिता वंशी भलावी निवासी ग्राम मेडकीताल को गिरफ्तार कर लिया है.

जुआ खेलते जुआरी गिरफ्तार ०००००

पथराव होने के बाद भी पुलिस ने जुआ फड़ पर कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे सुभाष पिता सुख राम कहार 22 वर्ष निवासी ग्राम पठानिया, रघुनाथ पिता गंगाराम कहार 28 वर्ष निवासी ग्राम पल्हरी , अंकित पिता वैद्यनाथ बेलवंशी 27 वर्ष निवासी ग्राम पटनिया , ओम प्रकाश पिता कुमेश परतेती 31 वर्ष निवासी ग्राम पटनिया , अरुण पिता विनोद कहार उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम पठानिया , भीम विश्वकर्मा पिता शिवप्रसाद विश्वकर्मा 45 वर्ष निवासी ग्राम पठानिया , सुनील पिता जीतमल चन्द्रवंशी 34 वर्ष ग्राम पटनिया ,जितेंद्र पिता रमेश बनवारी 23 वर्ष निवासी ग्राम ठिसगोरा और शिशु कुमार पिता शंकर चौरे 33 वर्ष निवासी ग्राम गौरैया को गिरफ्तार किया है.

Next Post

निर्माण कार्यों में लापरवाही पर नाराज हुए नगरीय प्रशासन आयुक्त

Fri Nov 13 , 2026
छिंदवाड़ा। नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे ने शुक्रवार को छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान शहर में चल रहे विभिन्न नगरीय विकास और निर्माण कार्यों का जमीनी जायजा लिया। निरीक्षण के पश्चात आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे ने कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों […]

You May Like