विदेशी मुद्रा भंडार 8.66 अरब डॉलर बढ़कर पहली बार 725 अरब डॉलर के पार

मुंबई, 20 फरवरी (वार्ता) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 13 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 8.663 अरब डॉलर बढ़कर 725.727 अरब डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा का देश का भंडार पहली बार 725 अरब डॉलर के पार गया है। इससे पहले 06 फरवरी को समाप्त सप्ताह में यह 6.71 अरब डॉलर घटकर 717.064 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 13 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 3.55 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और शुक्रवार को यह 573.603 अरब डॉलर रहा। इसमें अमेरिकी डॉलर के अलावा, जापानी येन, ब्रितानी पाउंड और यूरो भी शामिल हैं। इनके मूल्य का निर्धारण डॉलर की तुलना में संदर्भ दर के आधार पर होता है।

आलोच्य सप्ताह में स्वर्ण भंडार भी 4.99 अरब डॉलर बढ़कर 128.466 अरब डॉलर पर पहुंच गया। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.9 करोड़ डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 10.3 करोड़ डॉलर बढ़कर क्रमशः 4.734 अरब डॉलर और 18.924 अरब डॉलर हो गया। विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में चीन, जापान, यूरोप और रूस के बाद भारत पांचवें स्थान पर है।

Next Post

विमान निर्माण के विशेष ग्रेड के एल्यूमीनियम के लिए ब्राजील की कंपनी का हिंडाल्को से करार

Fri Feb 20 , 2026
नयी दिल्ली, 20 फरवरी (वार्ता) ब्राजील की विमान बनाने वाली कंपनी एम्ब्रेयर ने खनन क्षेत्र की भारतीय कंपनी हिंडाल्को के साथ भारत में साझा व्यावसायिक अवसरों की तलाश के लिए शुक्रवार को एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये। एम्ब्रेयर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस संयुक्त पहल का […]

You May Like