श्यामला हिल्स में भारी तनाव: निगम की कार्रवाई के खिलाफ टावर पर चढ़ा युवक, कांग्रेस का आधी रात को धरना

भोपाल। श्यामला हिल्स क्षेत्र में कथित अवैध बस्तियों को हटाने के लिए भोपाल नगर निगम (बीएमसी) द्वारा अंतिम आदेश जारी किए जाने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। शुक्रवार देर रात वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीसी शर्मा और विधायक आरिफ मसूद, जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, पूर्व प्रवक्ता अभिनव बरोलिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने मौके पर धरना-प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और प्रस्तावित कार्रवाई का विरोध किया। शर्मा ने कहा कि इससे पहले भी इसी क्षेत्र में तोड़फोड़ की योजना बनाई गई थी, लेकिन कांग्रेस के कड़े विरोध के चलते उसे रोक दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि अब नगर निगम फिर से उसी इलाके में कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

इस बीच, प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में एक स्थानीय निवासी के टावर पर चढ़ने की खबर से माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया है।

Next Post

एसडीएम ने किया नर्मदा बाबरी नाव घाट का निरीक्षण

Sat May 2 , 2026
भैरुंदा। गत दिवस जबलपुर जिले के बरगी में नर्मदा नदी पर हुए क्रूज़ हादसे को दृष्टिगत रखते हुए एसडीएम सुधीर कुशवाह ने बाबरी नाव घाट का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान नर्मदा नदी में नाव संचालन के संबंध में ठेकेदार को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि नाव संचालन के […]

You May Like