जेल में बंद गिरिबाला सिंह के मकान से चोरी का प्रयास,पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा

भोपाल। केद्रीय जेल में 30 जून तक न्यायिक हिरासत में बंद पूर्व जज गिरिबाला सिंह के मकान के अंदर से चोरी का प्रयास किया गया. कटारा हिल्स स्थित मकान के अंदर अज्ञात चोर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात पहुंचे. मकान के पास पुलिस की गश्त होने के चलते अज्ञात चोर मौके से फरार हो गए. चोरी के मामले को लेकर यह भी जानकारी सामने आई है कि अज्ञात चोरों ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह से जुड़ी कुछ फाइलें और दस्तावेज के साथ ही जेवरात चोरी करने पहुंचे थे. पुलिस के मौके पर मौजूद होने से चोर वहां से भाग निकले. अज्ञात चोरों की तलाश में कटारा हिल्स थाना पुलिस जुट गई है. पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है, जिनसे मामले में पूछताछ की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक पूर्व जज गिरिबाला सिंह अपनी बहु ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी हैं. सीबीआई इस पूरे मामले की जांच कर रही है. गिरिबाला सिंह के साथ ही ट्विशा का पति समर्थ भी केंद्रीय जेल में बंद है. उनके बाग मुगलिया एक्सटेंशन कटारा हिल्स मकान में गिरिबाला के भाई मौजूद थे. अज्ञात चोर मकान के पिछले हिस्से से अंदर प्रवेश किए. बाहर पुलिस की गश्त देखकर चोर डर गए और पूरा सामान वहीं छोड़ कर फरार हो गए. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दो संदिग्धों से पूछताछ कर रही है.

Next Post

दुकान खोलकर अचानक लापता हुआ व्यवसायी, एक सप्ताह बाद भी सुराग नहीं

Sun Jun 28 , 2026
इटारसी। 22 जून को रोज की तरह सतीश अरक्का उम्र 46 वर्ष सुबह 10 बजे अपने घर से बोलकर गये कि मैं दुकान जा रहा हूंँ उन्होंने दुकान भी खोली, दुकान खोलकर अचानक क्या हुआ कि वह दुकान की शटर गिराकर मोबाईल दुकान के अंदर रखकर ओव्हर ब्रिज के पास […]

You May Like