शाही मस्जिद: पुलिस पर पथराव करने वालों को भेजा जेल

उज्जैन। गोपाल मंदिर शाही मस्जिद का हिस्सा चौड़ीकरण में हटाए जाने को लेकर उपजे विवाद में पुलिस पर पथराव होना सामने आया था। वहीं सोशल मीडिया पर मस्जिद को लेकर अफवाहें फैलाई गई थी। पुलिस ने तीन थानों में 8 एफआईआर दर्ज की हैं। बुधवार सुबह 9 पत्थरबाजों को मेडिकल के लिए चरक अस्पताल लाया गया। जिन्हें दोपहर बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेजा गया है।

सिंहस्थ को लेकर शहर में मार्ग चौड़ीकरण का काम चल रहा है। मार्गों पर आ रहे धार्मिक स्थलों को आपसी सहमति से हटाने की प्रक्रिया जारी है। गोपाल मंदिर क्षेत्र में बनी शाही मस्जिद को भी समन्वय के बाद सोमवार को हटाने का काम शुरू किया गया था। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के कुछ उपद्रवियों ने शहर की फिजा बिगाडऩे का प्रयास किया। शाही मस्जिद से कुछ दूरी पर टंकी चौक क्षेत्र में उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए आंसू गैस छोड़ी गई थी जिसके बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर शुरू हो गया था। उपद्रवियों ने शहर काजी के घर पर भी पथराव कर दिया था। बिगड़ी स्थिति के बाद पुलिस ने खाराकुंआ, महाकाल और कोतवाली थाने में उपद्रव और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ 8 प्रकरण दर्ज कर लिए थे। खाराकुंआ पुलिस ने पथराव करने वाले 9 पत्थरबाजों समीर पिता मुबारिक, इशान पिता मुबारिक, तैयब पिता मोहम्मद गनी, सलमान पिता आजाद मंसूरी, कासिम पिता रिजवान शेख, शेख अल्फेज पिता शेख आसिम, आशिक पिता अब्दुल कलीम और साहिल पिता अब्दुल रशीद और साबिर शेख पिता अकरम शेख को गिरफ्तार कर लिया था।

महाकाल थाना पुलिस द्वारा भी मस्जिद विवाद को लेकर प्रकरण दर्ज किया था। मामले में अरबाज पिता अय्यूब खान निवासी बेगमबाग, अल्तमश उर्फ काला पिता शेख साबिर निवासी नागझिरी, अब्दुल शाकिर पिता अब्दुल सलमान मंसूरी एहमद नगर और वसीम पिता नईम मंसूरी निवासी यादव नगर को गिरफ्तार किया था। चारों को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मंगलवार को न्यायालय में पेश किया था जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। पुलिस ने अब तक 20 से 22 उपद्रवियों और अफवाह फैलाने वालों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Next Post

पराली और औद्योगिक प्रदूषण पर सीएक्यूएम सख्त, शीतकालीन तैयारियों की समीक्षा

Wed Sep 30 , 2026
नयी दिल्ली, 30 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने पराली जलाने की रोकथाम, वाहनों तथा औद्योगिक उत्सर्जन को नियंत्रित करने और धूल प्रदूषण कम करने की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की है। पर्यावरण, […]

You May Like