मेला पोर्टल में अभी भी गड़बड़ी, आवेदन के लिए भटक रहे दुकानदार

ग्वालियर: ग्वालियर मेला व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र भदकारिया, सचिव महेश मुदगल संयोजक उमेश उप्पल एवं संयुक्त अध्यक्ष, प्रवक्ता अनिल पुनियानी ने सीएम डॉ मोहन यादव, मेला प्राधिकरण के पदेन अध्यक्ष मंत्री चेतन कश्यप और संभागायुक्त मनोज खत्री से मांग की है कि मेला प्राधिकरण विगत दिवस व्यापारियों के धरने के बाद बनी आपसी सहमति एवं व्यापारियों को दिए आश्वासन पर हर कीमत पर कायम रहे एवं दो दिन पहले किए वादे को भूले नहीं।

प्राधिकरण अपने पूर्व के आदेश को संशोधित कर मेला के विभिन्न सेक्टरों में दुकानों के ऑनलाइन आवंटन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 06 नवंबर से आगे तत्काल बढ़ाए ताकि एक भी सुपात्र दुकानदार अपने हक की दुकान से वंचित न रहे और व्यापारीविरोधी ताकतों के मंसूबे सफल नहीं हो सकें।मेला व्यापारी संघ ने चेतावनी दी कि यदि ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि नहीं बढ़ाई गई तो मेला व्यापारी संघ के नेतृत्व में सभी दुकानदार अपनी एकजुटता और संघर्ष का संकल्प जताते हुए एक बार फिर से मेला प्राधिकरण मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।

मेला व्यापारियों ने कहा कि मेला प्रशासन ने व्यापारियों का धरना प्रदर्शन यह ठोस आश्वासन देकर स्थगित कराया था कि सात नवंबर तक पिछले वर्ष दुकानें लगाने वाले सभी मेला व्यापारियों के नाम मेला पोर्टल पर दिखाई देने लगेंगे लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है जबकि मेला प्राधिकरण द्वारा ऑनलाइन आवेदन के लिए तय की गई अंतिम तिथि आज 06 नवंबर को ही है। ऐसी स्थिति में मेला व्यापारी असमंजश एवं अनिश्चितता के भंवर में फंसे हैं। आज अंतिम तिथि 06 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन होना मुश्किल है क्योंकि पोर्टल पर उनके नाम ही दर्ज नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी वादाख़िलाफ़ी न करें।

Next Post

एनटीपीसी की राख से घुट रहा सिंगरौली, सड़कें बनीं प्रदूषण का अड्डा

Thu Nov 6 , 2025
सिंगरौली: उद्योगों की नगरी सिंगरौली में प्रदूषण का नया संकट एनटीपीसी विंध्याचल की राख परिवहन से गहराता जा रहा है। बलियरी स्थित एश डैम से बरगवां और देवसर की ओर ले जाई जा रही राख अब लोगों के लिए गंभीर परेशानी बन चुकी है। सड़कों पर राख की मोटी परत […]

You May Like