पेंशनर्स ने शासकीय कर्मियों के समान माँगा डीए, अम्बेडकर पार्क में दिया धरना 

इटारसी। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे पेंशनर्स प्रतिनिधियों ने अम्बेडकर जयंती पार्क भोपाल में ऑल प्रगतिशील पेंशनर वेल्फेयर असोसिएशन मध्य प्रदेश के तत्वावधान में धरना दिया। एसोसिएशन के प्रांत अध्यक्ष सुधीर दुबे के नेतृत्व में पेंशनर्स ने अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के नाम ज्ञापन सौंपा। नर्मदापुरम जिले से एसोसिएशन के प्रांत सचिव बसंत गिरी गोस्वामी एवं जिला अध्यक्ष केदारनाथ बिसोपिया के नेतृत्व में अनेकों पेंशनरों ने राजधानी स्थित धरना प्रदर्शन में भाग लिया। इस दौरान सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने पेंशनर्स को शासकीय कर्मचारियों के समान दिए गए 2% महँगाई राहत शीघ्र देने, पेंशनरों के बेरोजगार बच्चों एवं अल्प वेतन पर काम करने वाले बच्चों को पीला राशन कार्ड प्रदान करने, पेंशनर की मृत्यु होने पर उनके परिवार को 1 लाख 25 हजार रुपए की अनुग्रह राशि देने, शासन के आदेश अनुसार 30 जून एवं 31 दिसंबर को सेवा निवृत्त होने वाले पेंशनर को एक वेतन वृद्धि का लाभ एवं उसका एरियर दीपावली के पूर्व देने और मप्र शासन की योजना अनुसार पेंशनर्स को 5 लाख का मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान करने की मांग की। इस अवसर पर प्रांत सचिव बसंत गिरी गोस्वामी ने वित्त विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इनका अपने अधीनस्थ अधिकारियों पर कोई नियंत्रण नहीं रहा है और प्रदेश में वृद्ध एवं अशक्त पेंशनर्स का शोषण हो रहा है। आंदोलन में भोपाल, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, जबलपुर, गुना, ग्वालियर, इटारसी,  चाचौड़ा, नसरुल्लागंज, आष्टा, श्यामपुर, बुदनी, रायसेन सहित पूरे प्रदेश के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Next Post

महात्मा गांधी हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन दिसंबर जनवरी में 

Fri Oct 10 , 2025
इटारसी।इस वर्ष अखिल भारतीय महात्मा गांधी हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन दिसंबर – जनवरी में इटारसी में होगा। हॉकी नर्मदापुरम (मान्यता प्राप्त) के सचिव साजिद मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों हॉकी नर्मदापुरम की एक बैठक एल के जी कालोनी में सम्पन्न हुई जिसमें उक्त आयोजन करवाने का […]

You May Like