
इटारसी।इस वर्ष अखिल भारतीय महात्मा गांधी हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन दिसंबर – जनवरी में इटारसी में होगा।
हॉकी नर्मदापुरम (मान्यता प्राप्त) के सचिव साजिद मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों हॉकी नर्मदापुरम की एक बैठक एल के जी कालोनी में सम्पन्न हुई जिसमें उक्त आयोजन करवाने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता के आयोजन की तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
श्री मलिक ने बताया कि शुक्रवार को हॉकी नर्मदापुरम ने एक आवेदन मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सी एम ओ) को सौंपा है, जिसमें प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर पालिका परिषद द्वारा दी जाने वाली सहयोग राशि प्रदान किए जाने का आग्रह किया गया है, और यह आशा है कि आयोजन की राशि के प्रस्ताव को परिषद की बैठक में मंजूरी दिलाई जाएगी, इसके साथ ही गांधी मैदान की मरम्मत एवं साफ सफाई की व्यवस्था भी करने का अनुरोध किया है। श्री मालिक ने बताया कि आवेदन नपा अध्यक्ष को भी दिया जाना था, पर वे कार्यालय में उपलब्ध नहीं थे।
हॉकी नर्मदापुरम के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि उन्होंने सी एम ओ को जानकारी दी कि हॉकी खिलाड़ी शनिवार से गांधी मैदान में अभ्यास शुरू करेंगे, इस पर सी एम ओ ने सहमति जताई।
