तंग बस्तियों में आयोजित हुआ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

भोपाल। घरों में काम करने वाली कामकाजी महिला श्रमिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन किया गया। ये शिविर भोपाल की 21 तंग बस्ती क्षेत्रों क्रेशर बस्ती भौंरी , गोंडीपुरा , संजीवनी क्लिनिक बाणगंगा, संजीवनी क्लिनिक प्रियदर्शिनी नगर, अंबेडकर नगर , सुनहरी बाग, प्रेमपुरा, भीम नगर ,धर्मपुरी , लतीफ नगर , गिरि मोहल्ला , पिपलानी मस्जिद के पास , जय हिंद नगर, बीडीए कॉलोनी अमरावत खुर्द , कृष्णा नगर बरखेड़ा पठानी, आजाद नगर अशोका गार्डन , शंकराचार्य नगर चांदबड़, हनुमान मंदिर ओल्ड सुभाष नगर , डी मार्ट के पास बरखेड़ी, चंपा चौराहा ओल्ड विधानसभा, आंगनवाड़ी केंद्र 966 न्यू कबाडख़ाना में लगाया गया हैं। महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ उनके बच्चों की जांच एवं टीकाकरण भी किया गया.शिविरों में महिला रोगों की जांच के साथ गर्भवती महिलाओं के लिए एन सी जांच, पहले तीन महीनों में पंजीयन, टीकाकरण, हाई रिस्क चिन्हांकन, पोषण परामर्श सेवाएं उपलब्ध रही। शिविरों में विभिन्न रोगों का परीक्षण, आयुष्मान कार्ड , आभा कार्ड , मलेरिया, रोग की स्क्रीनिंग कर इन बीमारियों की जानकारी के लिए जागरूक किया गया ।

 

 

Next Post

ननि ने वार्ड 42 में सरकारी जमीन पर बने शौचालय और लोहे की सीढ़ी को हटाया

Fri May 2 , 2025
भोपाल। वार्ड 42, जोन 10, सरदार मोहल्ले में सरकारी जमीन पर बने एक शौचालय और लोहे की सीढ़ी को नगर निगम के अधिकारियों द्वारा जेसीबी मशीन से तोड़ दिया गया। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और कई लोग इसका विरोध करने के लिए जमा हो गए।यह […]

You May Like