भाजपा प्रदेश कार्यालय में खण्डेलवाल ने किया ध्वजारोहण, कार्यकर्ताओं को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

भोपाल: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में सांसद आलोक शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान हुआ और देश की प्रगति व विकास में सभी के योगदान का आह्वान किया गया।

Next Post

पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र ने किया ध्वजा रोहण

Mon Jan 26 , 2026
भोपाल: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र ने आयुक्त कार्यालय परिसर में ध्वजा रोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी। इस मौके पर पुलिस परिवार और शहर वासियों को उन्होंने गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी ने नगर नियंत्रण कक्ष […]

You May Like