अष्ठानिका पर्व पर अशोका गार्डन जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान प्रारंभ

भोपाल। अशोका गार्डन 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अष्ठानिका पर्व के पावन अवसर पर सिद्धों की विशेष आराधना की जा रही है। विधानाचार्य प्रकाश जैन ‘छोटू भैया’ के निर्देशन में पर्व के तृतीय दिवस भगवान का अभिषेक, शांति धारा और नंदीश्वर दीप पूजन संपन्न हुआ। इसके उपरांत श्रद्धाभाव से सिद्धचक्र महामंडल विधान प्रारंभ किया गया, जिसमें सभी इंद्रों द्वारा 32 अर्घ्य सिद्धों को समर्पित किए गए।

जानकारी के अनुसार चतुर्थ दिवस 64 अर्घ्य अर्पित किए जाएंगे। संध्याकाल में ऋद्धि मंत्रों के साथ भक्ताम्बर पाठ और णमोकार मंत्र का नियमित जाप हो रहा है। समाज के मीडिया प्रभारी अशोक जैन सारणी ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागिता कर रहे हैं तथा विश्व शांति की कामना की जा रही है। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष सच्चेन्द्र जैन ‘गुड्डू भैया’ और महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती अमिता जैन सहित अनेक सदस्य उपस्थित हैं।

 

Next Post

लकड़ी की टाल और रुई गोदाम में भडक़ी आग

Fri Feb 27 , 2026
सतना :शहर के भीड़-भाड़ भरे रिहायशी इलाकों में तकरीबन सैकड़ा भर ऐसे स्थान होंगे जहां पर अग्रि दुर्घटना के लिए खासे संवेदनशील माने जाने वाले सामान का भरपूर स्टॉक बना रहता है. जहां पर गाहे-बगाहे अग्रि दुर्घटना भी सामने आती रहती है. लेकिन यह सब जानते-समझते हुए भी ननि द्वारा […]

You May Like

मनोरंजन