प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, दिव्यांगों को मिलें अवसर

इंदौर: दिव्यांगजन प्रतिभा और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रहे हैं. उन्हें आगे बढ़ने के लिए केवल अवसर, सहयोग और प्रोत्साहन की आवश्यकता है. जो व्यक्ति दिव्यांगजनों की सेवा और उनके उत्थान के लिए कार्य करता है, वह वास्तव में समाज की सेवा के साथ ईश्वर की आराधना करता है.
यह बात इंदौर प्रेस क्लब में पुष्पा पिसोलकर फाउंडेशन द्वारा आयोजित दिव्यांग शिक्षक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न वक्ताओं ने कही.मध्यप्रदेश के सबसे बड़े दिव्यांग शिक्षक एवं विद्यार्थी सम्मान समारोह में करीब 95 दिव्यांग शिक्षकों एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में शहर के करीब 25 विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत दिव्यांग शिक्षकों का भी सम्मान किया गया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पत्रकार प्रतीक श्रीवास्तव ने कहा कि दिव्यांगजन अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के माध्यम से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं.प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, दिव्यांगजनों को सिर्फ अवसर और सहयोग की जरूरत है. विशेष अतिथि दृष्टिबाधित तहसीलदार संजय यादव ने कहा कि दिव्यांग प्रतिभाओं का सम्मान करना गौरव की बात है. अनेक दिव्यांगजन चुनौतियों का सामना करते हुए बड़े पदों तक पहुंच रहे हैं. विक्रम अवार्ड एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित शिक्षक आधार सिंह चौहान ने कहा कि दिव्यांगजनों को सहयोग और अवसर प्रदान करना समाज के लिए अतुलनीय योगदान है. सामाजिक कार्यकर्ता अनीता शर्मा एवं मोनिका पुरोहित ने दिव्यांगजनों के सामाजिक समावेशन पर जोर दिया.

गरीब विद्यार्थियों के लिए खोलेंगे स्कूल
इस अवसर पर फाउंडेशन के डायरेक्टर आरके काबरा ने घोषणा की कि आगामी दिनों में गरीब विद्यार्थियों के लिए उच्च स्तर का स्कूल प्रारंभ किया जाएगा. फाउंडेशन की ओर से गरीब बच्चों की फीस एवं छात्रवृत्ति सहित अन्य शैक्षणिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी. मुन्नालाल शर्मा ने गुरु वंदना प्रस्तुत की। फाउंडेशन के डायरेक्टर आरके काबरा, एसएन काबरा एवं हीरामणि काबरा ने अतिथियों का स्वागत किया। अंजना बुराणी ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी. कार्यक्रम में सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि संतोष मोहंती, ज्ञानेंद्र पुरोहित, सफी मोहम्मद शेख, राधेश्याम माहेश्वरी, अभिषेक काबरा, पार्षद राजेश जैन, अंजना गोरानी, निशा पासी सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. संचालन डॉ. राजश्री नरवरे एवं संजय लोखंडे ने किया. आरके काबरा ने आभार माना.

Next Post

अतिवर्षा से क्षतिग्रस्त खाखन पुल की मरम्मत जारी, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील

Mon Aug 31 , 2026
सिंगरौली: अतिवर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए खाखन पुल पर एनएचएआई की टीम द्वारा मरम्मत का कार्य लगातार जारी है। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक सुरक्षा की दृष्टि से पुल के स्थान पर वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। प्रशासन ने लोगों से […]

You May Like