
दमोह। अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) के निर्देशन में 2 जून 2026 को बस स्टैंड दमोह से एक आरोपी को 3 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया.अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया व सीएसपी एच.आर. पांडेय के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली टीआई मनीष कुमार और पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से 45 हजार रुपये कीमत का 3 किलो अवैध गांजा व 1000 रुपये नगद जब्त किए.थाना कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया.
