सरकारी अस्पताल गरीब मरीजों की उम्मीद,कामचोरी से बचे स्टाफ

 

नवभारत न्यूज

खण्डवा। कलेक्टर ऋषव गुप्ता की निगाहें मेडिकल कालेज अस्पताल पर टिक गई हैं। कलेक्टर उन सरकारी तामझाम पर फोकस कर रहे हैं, जिनका सीधा संबंध गरीब लोगों का रहता है। सरकार करोड़ों रुपया आम लोगों की चिकित्सा पर पानी की तरह बहा रही है।

खंडवा के मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल में कलेक्टर को अव्यवस्थाओं का जखीरा मिला। सुविधाएं होने के बावजूद मरीज परेशान दिखे। विभाग के अफसरों व कर्मचारियों की कामचोरी के कारण कई गरीब मरीज ढंग से इनका लाभ नहीं ले पा रहे थे। कम जानकारी रखने वाले ग्रामीण तो यहां उपचार के बजाए पहले झिड़कियों के झटके खाते नजर आते हैं।

स्टाफ कामचोरी न करे

कलेक्टर ने कहा कि जो रूम्स खाली पड़े हैं। वहां बेड लगाकर मरीजों को ज्यादा से ज्यादा भर्ती करें। रात में भी डाक्टरों की ड्यूटी व इलाज का प्रबंध ढंग से करें।

औपचारिका या दिखावा न करने की स्टाफ को साफ चेतावनी दी। कलेक्टर ने कहा कि गरीब वर्ग के इलाज का विशेष ध्यान रखें। सरकार मोटा बजट अस्पताल पर इन्हीं की सुविधाओं और इलाज के लिए कर रही है।

 

प्रसूता वार्ड में अटेंडरों पर सख्ती

 

प्रसूता वार्ड में रात्रि 9 बजे के बाद मरीज के साथ कोई भी पुरुष अटेंडर ना हो। दिन में भी मरीज के साथ एक ही अटेंडर रहे। अनावश्यक रुप से भीड़ ना हो। उन्होंने दंत रोग विभाग की ओ.पी.डी. को एक ही स्थान पर किए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाई गई कमियों में सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल के चिकित्सक को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के लिए कहा।

 

इतनी बारीकी से निरीक्षण

 

मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए भर्ती मरीज सरजू हिम्मत निवासी बोरगांव बुजुर्ग से बात की। आई.सी.यू. में भर्ती मरीजों से भी चर्चा की। आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में मरीजों के प्राथमिक उपचार के बाद मरीजों की स्थिति को देखते हुए अन्य वार्ड में भर्ती करने क कहा। औषधी वितरण कक्ष में एक्सपायरी दवाईयों की सूची अपडेट करने के लिए कहा।

 

भोजन कैसा मिल रहा है?

 

कलेक्टर ने मंगलवार को अस्पताल जाकर पैनी नजर से देखा। उन्होंने औषधी वितरण कक्ष, दंत, नेत्र व आयुर्वेदिक ओ.पी.डी., आई.सी.यू. कक्ष, आकस्मिक चिकित्सा कक्ष, दिव्यांग मेडिकल बोर्ड कक्ष एवं मेल मेडिकल वार्ड देखे। मेल मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीज सुनील निवासी मोहनियाभाम से उनकी बीमारी के बारे में जानकारी लेकर दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में चर्चा की एवं भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा अस्पताल प्रबंधक को फ्लोर में बेड की व्यवस्था करने के लिए कहा।

Next Post

अंतर्राज्यीय मोटर साईकल चोर गिरोह से 10 मोटर साईकल जप्त ,भेजा जेल 

Tue Feb 11 , 2025
बुरहानुपर। बुरहानपुर मे वाहन चोरी की बढती हुई घटनाओ को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश एवं सीएसपी गौरव पाटील के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुरेश महाले व्दारा टीम गठित की गई थी। थाना गणपतिनाक के अपराध क्रमांक 35/25 धारा 303,2 बीएनएस में आरोपीगण अयाज अली […]

You May Like

मनोरंजन