एक सैकड़ा से अधिक वाहनों पर चालानी कार्यवाही

सिंगरौली। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक रोशनी केसरवानी के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले एक सैकड़ा से अधिक वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान मुख्य रूप से बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई।

वाहनों में नियम विरुद्ध ब्लैक फिल्म का उपयोग करने वालों पर कार्रवाई। बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट संचालित वाहनों की जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य वाहन चालकों को नियमों के पालन के लिए समझाइश दी गई। यातायात पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य चालान करना मात्र नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना, यातायात अनुशासन को मजबूत करना और वाहन चालकों में सुरक्षित यातायात की भावना विकसित करना है।

Next Post

किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आज आएंगे सिंगरौली 

Thu Sep 24 , 2026
सिंगरौली । भाजपा किसान मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा का कल दिन शुक्रवार को सिंगरौली जिले में एकदिवसीय प्रवास प्रस्तावित है। वे बलराम कृषि महोत्सव में शामिल होकर जिले के किसानों एवं कृषक प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन कृषक कल्याण वर्ष-2026 के अंतर्गत किया जा […]

You May Like