
सिंगरौली । भाजपा किसान मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा का कल दिन शुक्रवार को सिंगरौली जिले में एकदिवसीय प्रवास प्रस्तावित है। वे बलराम कृषि महोत्सव में शामिल होकर जिले के किसानों एवं कृषक प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन कृषक कल्याण वर्ष-2026 के अंतर्गत किया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी भाजपा किसान मोर्चा सिंगरौली केजिला अध्यक्ष गुरू प्रवेन्द्र धर द्विवेदी ने दी है। महोत्सव में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, नवाचार, प्राकृतिक एवं वैज्ञानिक खेती तथा कृषि को अधिक लाभकारी बनाने से जुड़े विषयों की जानकारी दी जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष किसानों से संवाद कर कृषि क्षेत्र से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे। प्रवास के दौरान जयपाल सिंह चावड़ा भाजपा किसान मोर्चा सिंगरौली के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक को भी संबोधित करेंगे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, जनप्रतिनिधिगण, किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, किसान एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रवेन्द्र धर द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत एवं कार्यक्रम की तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
