निगम मुख्यालय पर रामधुन के साथ जनता ने दिया धरना

ग्वालियर: नगर सरकार की नाकामियों एवं अधिकारियों की अक्षमता के कारण क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर निगम मुख्यालय पर रामधुन के साथ जनता ने धरना दिया। भाजपा पार्षद ब्रजेश श्रीवास ने कहा कि नगर सरकार को सत्तारूढ़ हुए 4 वर्ष बीत चुके हैं लेकिन नगर सरकार सभी मोर्चों पर विफल साबित रही है । समूचे शहर की जनता- सीवर लाईन, पेयजल, सफाई व्यवस्था, सड़क, स्ट्रीट लाइट को लेकर त्राहि-त्राहि कर रही है और निगम प्रशासन के अधिकारी जनता की समस्याओं का निराकरण करने के बजाय मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रहे हैं ।

लक्ष्मीनगर, नारायण बिहार, कैलादेवी काॅलोनी, हनुमान नगरबगिया की स्वीकृत सीवर लाइन का कार्य पूर्ण करने, कृष्णा नगर, बैंक काॅलोनी का नाला एवं सीवर लाईन का सफाई करने, नारायण बिहार एवं मेलादुल्लपुर की स्वीकृत सड़कों का कार्य पूर्ण करने आदि समस्याओं से त्रस्त सैंकड़ों क्षेत्रवासियों एवं महिलाओं ने निगम मुख्यालय पहुंचकर रामधुन के साथ धरना दिया । इस मौके पर पार्षद ब्रजेश श्रीवास ने आंदोलनकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ‘‘अभी तो ये अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है’’ शहर को सुन्दर और स्वच्छ बनाने का सपना दिखाने वाली नगर सरकार आज गायब हो गई है, जनता इस सरकार को ढूंढ रही है ।

उन्होंने कहा कि जनता की बुनियादी समस्याओं का निराकरण करना नगर सरकार की नैतिक जिम्मेदारी हैं उन्होंने कहा कि आज का यह सांकेतिक धरना संघर्ष का आगाज है यदि अगले 15 दिन के अंदर क्षेत्र की जनसमस्याओं का नगर सरकार और निगम प्रशासन ने निराकरण नहीं किया तो अगली बार क्षेत्र की जनता निगम मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना आंदोलन करने के लिये बाध्य होगी।

Next Post

तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर बाउंड्री में जा घुसा, बड़ा हादसा टला

Fri May 1 , 2026
दतिया: जिला चिकित्सालय के पीछे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर बाउंड्री में जा घुसा। ट्रक ने पहले बिजली का खंभा तोड़ा, फिर दीवार क्षतिग्रस्त कर दी। हादसे में करीब 2 से 2.5 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। गनीमत रही कि मौके पर कोई राहगीर नहीं था, बड़ा […]

You May Like