तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर बाउंड्री में जा घुसा, बड़ा हादसा टला

दतिया: जिला चिकित्सालय के पीछे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर बाउंड्री में जा घुसा। ट्रक ने पहले बिजली का खंभा तोड़ा, फिर दीवार क्षतिग्रस्त कर दी। हादसे में करीब 2 से 2.5 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। गनीमत रही कि मौके पर कोई राहगीर नहीं था, बड़ा हादसा टल गया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति खुद को मालिक बताते हुए नशे में मिला। सूचना पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने ट्रक को जब्त करने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Next Post

भगवान चक्रधर ने धारण किया नृसिंह अवतार

Fri May 1 , 2026
ग्वालियर: श्री सनातन धर्म मंदिर में नृसिंह जयंती के अवसर पर भगवान चक्रधर ने नृसिंह अवतार धारण कर श्रद्धालुओं को दिव्य दर्शन दिए। मंदिर के जगमोहन में नरसिंह भगवान के धातु विग्रह का मुख्य पुजारी पंडित रमाकांत शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक पंचामृत एवं गंगाजल से अभिषेक किया […]

You May Like