भगवान चक्रधर ने धारण किया नृसिंह अवतार

ग्वालियर: श्री सनातन धर्म मंदिर में नृसिंह जयंती के अवसर पर भगवान चक्रधर ने नृसिंह अवतार धारण कर श्रद्धालुओं को दिव्य दर्शन दिए। मंदिर के जगमोहन में नरसिंह भगवान के धातु विग्रह का मुख्य पुजारी पंडित रमाकांत शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक पंचामृत एवं गंगाजल से अभिषेक किया गया तथा वेदों का पूजन कराया गया।

अभिषेक के मुख्य यजमान नारायण बृजवासी थे। इस अवसर पर भगवान चक्रधर का नृसिंह रूप में भव्य एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष नृसिंह चतुर्दशी के अवसर पर भगवान चक्रधर वर्ष में एक बार मनमोहक नृसिंह रूप धारण करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान भक्तगणों ने भजन-कीर्तन करते हुए नृसिंह जन्म के बधाई पद गाए। अंत में आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर परिसर में पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा।

Next Post

रात्रिकालीन चौपाल लगाकर दौलतपुर में ग्रामीणों से रूबरू हुईं ग्वालियर कलेक्टर

Fri May 1 , 2026
ग्वालियर: आमजनों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने और शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ हितग्राहियों को तत्परता से मिले, इस उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान रात्रिकालीन चौपाल के माध्यम से भितरवार विकासखंड के ग्राम दौलतपुर पहुँचीं और गाँव के मध्य में ग्रामीणों के साथ बैठकर […]

You May Like