किसान कल्याण सर्वोपरि: होली के अवसर पर बड़वानी से सीएम का संबोधन

बड़वानी: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज बड़वानी में आयोजित कृषि कैबिनेट बैठक से पहले पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि होली जैसे पावन अवसर पर किसानों को समर्पित कृषि कैबिनेट का आयोजन करना सरकार की प्राथमिकताओं को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के लिए किसानों का हित सर्वोपरि है और इसी सोच के साथ पूरे निमाड़ अंचल में किसानों के बीच कृषि कैबिनेट आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा जी की कृपा से यह संपूर्ण क्षेत्र आधुनिक खेती का महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरा है। सरकार ने किसानों के हित में अनेक अभिनव और प्रभावी कार्य किए हैं, जिनका लाभ क्षेत्र के कृषकों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि होली के उत्सव के साथ किसानों के कल्याण को जोड़ना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।डॉ. यादव ने क्षेत्र की आध्यात्मिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां स्थित भव्य मंदिर और संतों की परंपरा आस्था और श्रद्धा के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति पर गर्व करना हम सभी के लिए सम्मान की बात है और इसी भावना के साथ प्रदेश के विकास का संकल्प लिया गया है।

Next Post

आईपीएस-सीबीआई अधिकारी बन ऐंठे से 76 लाख, यूपी से दो ठगों को उठा लाई क्राइम ब्रांच

Mon Mar 2 , 2026
जबलपुर: आईपीएस व सीबीआई अधिकारी बनकर की गई 76 लाख रूपए की ठगी के मामले में क्राइम ब्रांच ने दो और आरोपियों को कानपुर व लखनउ में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को शहर लाने के बाद पूछताछ की जा रही है जिसमें नए खुलासे होने की […]

You May Like

मनोरंजन