जबलपुर: गोराबाजार थाना अंतर्गत राजुल टाउन में सूने घर में घुसे चोर ड्राज में रखी नगदी चुराकर ले गए।पुलिस के मुताबिक विजय चतुर्वेदी निवासी राजुल टाउन ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कन्सलटेंट का काम करता है। पत्नी निजी अस्पताल में पदस्थ है। पत्नी अस्पताल चली गई वह काम पर गया था, घर में ताला लगा था।
पत्नी शाम करीब 7:30 बजे घर आयी तो देखा कि घर के बाहर के गेट का ताला लगा हुआ था, ताला खोलकर दोनों अंदर पहुंचे तो जाली वाला दरवाजा आधा खुला हुआ था व मेन दरवाजा का ताला गायब था और दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी। अलमारी टूटी हुई थी और अलमारी का सामान बिखरा हुआ था, ऊपर कमरे में जाकर देखा तो बेडरुम में ड्रेसिंग टेबल के ड्राज में रखे हुये 20, 500 रुपये गायब थे।
