तीन दर्जन भैंसे चोरी, गोभा पुलिस अनजान

सिंगरौली: गोभा पुलिस चौकी क्षेत्र से एक महीने के दौरान तकरीबन तीन दर्जन भैंसे गायब हो चुकी है। पुलिस चौकी गोभा एवं कोतवाली बैढ़न में नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट करने के बावजूद पुलिस जांच नही कर रही है।आरोप लगाया जा रहा है कि गोभा पुलिस के संरक्षण में भैंस चोरी का खेल चल रहा है। करीब दर्जन भर पीड़ित पशुपालक आज एसपी दफ्तर पहुंच न्याय की गुहार लगाई है।

ग्राम करौटी, बरदघटा, ओरगाई एवं पिपराकुरंद गांव के गदा प्रसाद गुर्जर, रामरक्षा बैस, हरेराम गुर्जर, अशोक कुमार बैस, भगवानदास बैस, पारसनाथ बैस, तेजबली बैस, तुलसी पनिका समेत दर्जन भर पशुपालको ने एसपी दफ्तर में आवेदन पत्र देेते हुये बताया कि पिछले एक महीने के दौरान करीब तीन दर्जन भैंसे चोरी हो गई हैं, उसका आज तक पता नही लग पाया है। शिकायत में इस बात का भी जिक्र है कि भैंस चोरी करने वाले समूह में कौन-कौन शामिल हैं, उनके नाम भी उल्लेख है। यह गिरोह छत्तीसगढ़ प्रांत के बलंगी, गोबराघाट, गुड़रू के लोग शामिल हैं और इसमें एक सरईझर गांव का भी सरगना है।

जो छत्तीसगढ़ वालों से सांठगांठ कर बेच रहा है। उनका यह कारोबार हो चुका है और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ बलंगी पुलिस चौकी में अपराध भी दर्ज है। आगे आरोप लगाया है कि इसकी शिकायत कई बार पुलिस चौकी गोभा एवं कोतवाली बैढ़न में की गई, लेकिन जांच करने की बात दूर, कभी पूछतांछ करने भी नही आएं। आरोप लगाया जा रहा है कि पुलिस जानकर भी अनजान बनी हुई है। पीड़ित पशुपालको ने एसपी का ध्यान आकृष्ट कराते हुये जांच कर कार्रवाई किये जाने की मांग की है।
००००००

Next Post

घनश्याम सिंह ने भरा नामांकन, दिग्विजय ने फूंका चुनावी बिगुल

Mon Jul 13 , 2026
दतिया:दतिया विधानसभा उपचुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन के साथ चुनावी बिगुल फूंक दिया है। पार्टी प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। इससे पूर्व हुई बड़ी जनसभा में मंच पर प्रदेश के दिग्गज नेता जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह, उमंग सिंघार, पीसी […]

You May Like