सना, 17 सितंबर (वार्ता) यमन के हूती समूह ने इजरायल के तेल अवीव और ऐलात के रामोन हवाई अड्डों पर हमलों का दावा किया है।
हूती ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि उसने तेल अवीव और ऐलात के रामोन हवाई अड्डे पर हमले किए हैं, जबकि इज़रायल ने समूह के नियंत्रण वाले बंदरगाह शहर होदेदाह पर दिन में हवाई हमले किए थे।
हूती के सैन्य प्रवक्ता याह्या सरिया ने कहा कि एक बैलिस्टिक मिसाइल ने दक्षिणी तेल अवीव में एक “संवेदनशील स्थल” को निशाना बनाया और एक ड्रोन ने ऐलात के रामोन हवाई अड्डे को निशाना बनाया।
. प्रवक्ता ने समूह द्वारा संचालित अल-मसीरा टीवी पर प्रसारित बयान में कहा कि ये हमले गाजा में “इज़रायली सैन्य वृद्धि” और यमन पर “इज़रायली आक्रमण” के जवाब में किये गये थे।
इस बीच इज़रायली सेना ने आज शाम एक बयान में कहा कि यमन से दागी गई एक मिसाइल से दक्षिणी इज़रायल में हवाई सायरन बजे। मिसाइल को रोक दिया गया और इसमें किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है।
Next Post
विहिप देवगिरी प्रांत, पदाधिकारियों की सहायता से महाराष्ट्र के ग्रामीण अंचलों में माताजी की होगी स्थापना
Wed Sep 17 , 2025
पानसेमल। नगर में विश्व हिंदू परिषद देवगिरी प्रांत पदाधिकारी, महाराष्ट्र के शहादा प्रखंड के ग्रामीण श्रद्धालुओं के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने दानदाताओं के सहयोग से अलग अलग 12 ग्रामों में नवरात्र में माताजी की स्थापना हेतु प्रतिमाओं को भेंट किया।संगठन के प्रांत धर्मप्रसार निधि एवं सत्संग प्रमुख अजय शर्मा ने […]

