जबलपुर: घमापुर और अधारताल थाना क्षेत्रों में चोरों ने दो सूने मकानों को निशाना बनाकर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मामले दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घमापुर कांचघर निवासी सुमन चौधरी (45) अपनी बीमार मां को देखने मायके गई थीं। लौटने पर घर का ताला टूटा मिला। चोर अलमारी से सोने के टॉप्स, मंगलसूत्र, चांदी की पायल, चेन, एलसीडी टीवी, पानी की मोटर, दो गैस सिलेंडर, पीतल के बर्तन और 3,000 नगद ले उड़े।
इसी प्रकार अधारताल आनंद नगर निवासी प्लाईबोर्ड व्यवसायी इरशाद हसन (32) 17 अगस्त को परिवार सहित मुंबई गए थे। शुक्रवार सुबह लौटे तो मेन गेट और कमरे का ताला कटर से कटा मिला। चोर अलमारी से सोने-चांदी के जेवर और नकदी समेट ले गए। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अज्ञात आरोपियों सुराग लगा रही है।
