भोपाल:सीलिंग की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला। व्यापारियों ने मीनल गेट नंबर-1 से लेकर अयोध्या चौराहे तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए और सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।व्यापारियों का कहना है कि सीलिंग की कार्रवाई से कारोबार प्रभावित हो रहा है और व्यापारियों के सामने परेशानियां बढ़ रही हैं।
प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने कार्रवाई पर पुनर्विचार करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई। मार्च के दौरान व्यापारियों ने एकजुटता दिखाते हुए प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखीं। मीनल गेट से अयोध्या चौराहे तक निकले इस विरोध मार्च के चलते इलाके में व्यापारियों की सक्रियता और विरोध का असर नजर आया। व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो आगे भी आंदोलन का रास्ता अपनाया जा सकता है।
