महर्षि महेश योगी वार्ड के नागरिकों को मिली विकास कार्यो की सौगात

जबलपुर। महर्षि महेश योगी वार्ड के नागरिकों को 1 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात मिली है। शुक्रवार को महापौर जगत बहादुर सिंह ”अन्नू पूर्व कैबिनेट मंत्री अंचल सोनकर ने निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, एम.आई.सी. सदस्य डॉं. सुभाष तिवारी, विवेक राम सोनकर, पार्षद विमल राय के साथ विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू ने कहा कि महर्षि महेश योगी वार्ड के आलोक नगर के नागरिकों को एक बहुत सुन्दर और सुव्यवस्थित जहॉं पर सारी व्यवस्थाएं उपलब्ध है पार्क का लोकार्पण कर समर्पित किया गया। उन्होंने बताया कि यहां पर बच्चों से लेकर सम्माननीय हमारे पूज्य बुजुर्गों के स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए भी व्यवस्थाएॅं विकसित की गयी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री अंचल सोनकर ने कहा कि आलोक नगर पार्क के लोकार्पण से यहॉं के नागरिकों को सुबह के समय स्वच्छ वातावरण में टहलने तथा स्वास्थ्य लाभ लेने का बेहतर अवसर मिलेगा।

पुष्पक नगर में सुंदर पार्क की तैयारी

कार्यक्रम के दूसरे चरण में पुष्पक नगर उद्यान में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं पूर्व मंत्री अंचल सोनकर ने क्षेत्रीय नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि पुष्पक नगर में बहुत जल्द एक व्यवस्थित और सुंदर पार्क तैयार कर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ पार्कों का विकास वार्ड के निवासियों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में सहायक होगा।

भूमिपूजन के अवसर पर पार्षद अब्दुल हमीद, ऋषि मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा, हरिराम तिवारी, सतीश साहू, सीनू विशवकर्मा, वरुण सिंह, ललित नागले, अजीत सिंह, योगेंद्र राजपूत, अरविंद झा, श्रीमती माया मिश्रा, पूजा राठौर, स्वाति रैकवार, दुर्गा पटेल, अमित श्रीवास, शुभम तिवारी, आकाश यादव, दिनेश सिंह, अरविंद भार्गव, संदीप श्रीवास्तव, हेमराज उपाध्याय, दिनेश सेन, के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनों की उपस्थिति रही।

Next Post

शहर के कई इलाकों में चला अतिक्रमण विरोधी अभियान

Sat Feb 7 , 2026
जबलपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ करने नगर निगम द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाकर मार्गो को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है। कार्रवाई की इसी श्रृंखला में शुक्रवार को निगम मजिस्ट्रेट अरूण कुमार गोयल की अगुवाई में नगर निगम टीम के द्वारा कार्यवाही की गयी। अतिक्रमण […]

You May Like