रानी लक्ष्मीबाई, गुरु अर्जन देव और मिल्खा सिंह को सीएम डॉ यादव ने दी श्रद्धांजलि, देश के लिए उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता और मातृभूमि के सम्मान के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर रानी लक्ष्मीबाई को कोटि-कोटि नमन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि झांसी की रानी ने कभी भी शत्रु के सामने शीश नहीं झुकाया।

उन्होंने रणभूमि में अंतिम सांस तक वीरतापूर्वक संघर्ष किया। उनका जीवन राष्ट्र और स्वाभिमान के लिए सदैव समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।उन्होंने सिख धर्म के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जन देव जी के बलिदान दिवस पर भी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु अर्जन देव ने अपना सर्वोच्च बलिदान देकर सत्य और धर्म के प्रति राष्ट्र को जागृत किया। सेवा, करुणा और न्याय के आदर्शों से परिपूर्ण उनका जीवन सभी के लिए अनुकरणीय है।
मिल्खा सिंह को भी किया याद
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से विश्वभर में प्रसिद्ध और पद्म श्री सम्मानित धावक मिल्खा सिंह की पुण्यतिथि पर भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मिल्खा सिंह ने जीवन के कठिन संघर्षों को सकारात्मक ऊर्जा में बदलकर अपनी शक्ति बनाई और उन्हें उपलब्धियों में परिवर्तित किया। अपने असाधारण खेल कौशल, अनुशासन, समर्पण और लक्ष्य के प्रति निष्ठा से उन्होंने विश्व मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि मिल्खा सिंह का जीवन देश की अनेक पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है और खेल जगत उनके योगदान एवं आदर्शों से सदैव प्रेरणा प्राप्त करता रहेगा।

Next Post

संतान नही हुई तो दम्पत्ति ने पेड़ लगाकर बना लिया हरा-भरा परिवार

Thu Jun 18 , 2026
रीवा: जिले के तराई क्षेत्र में एक दम्पत्ति ने ऐसा संकल्प लिया कि 100 एकड़ की बंजर भूमि को जंगल में तब्दील कर दिया. आज कई वन्य प्राणी और पक्षियों का यह जंगल घर बन चुका है. जो काम वन विभाग करोड़ो रूपया खर्च करके नही कर पाया उसे एक […]

You May Like