भिंड: भाजपा विधायक अम्बरीष शर्मा ने कहा है कि लहार की जनता अनाथ है, विधायक भी अनाथ है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि उनके धैर्य को कमजोरी न समझें। फूंक मारेंगे तो पाकिस्तान में जाकर गिरेंगे। डॉ. गोविंद सिंह की कोठी के अतिक्रमण को लेकर अंबरीश शर्मा ने कहा कि पूर्व विधायक ने दलित समाज का रास्ता बंद कर रखा है।
एसडीएम की नापजोख में रास्ता सरकारी निकला। हाईकोर्ट की डबल बेंच तक गए। सफलता नहीं मिली। पौने दो साल से धरना चल रहा है। सुनवाई नहीं हुई तो जेसीबी लेकर तोड़ने जाएंगे। भिंड प्रशासन पर भेदभाव के आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भिंड, मेहगांव में रेत खदानें चालू हैं, लेकिन लहार में बंद करा रखी है, इस कारण लहार के लोगों को महंगी रेत खरीदनी पड़ रही है।
