ग्वालियर: आज सुबह ग्वालियर आगमन पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने स्टेशन पर मीडिया से चर्चा में कहा, “राहुल गांधी ने जो वोट चोरी का मुद्दा उठाया है, यह कोई राजनीतिक लाभ-हानि का सवाल नहीं, बल्कि अधिकारों और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है।
इसमें केवल कांग्रेस ही नहीं, पूरा देश शामिल है।” उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैशलेस अर्थव्यवस्था और ई-पेपरलेस की बात करते हैं, तो चुनाव आयोग डिजिटल वोटर लिस्ट जारी करने से क्यों बच रहा है। “राहुल गांधी के सवाल का जवाब चुनाव आयोग को देना चाहिए, लेकिन बार-बार बीजेपी के नेता ही बचाव में उतर आते हैं।” दोनों नेता आज शाम कांग्रेस द्वारा ग्वालियर में निकाली जा रही वोट सत्याग्रह रैली में शामिल होंगे।
