बजाज फाइनेंस का मुनाफा दूसरी तिमाही में 29 प्रतिशत बढ़ा

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (वार्ता) गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी बजाज फाइनेंस को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2026) में 6,367 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ हुआ जो एक साल पहले के मुकाबले 29 प्रतिशत अधिक है।
कंपनी ने सोमवार को निदेशक मंडल की बैठक के बाद वित्तीय परिणामों को मंजूरी प्रदान की। इसमें बताया गया है कि दूसरी तिमाही में कंपनी के पास प्रबंधनाधीन परिसंपत्ति (एयूएम) सालाना आधार पर 26 प्रतिशत बढ़कर 5,84,624 करोड़ रुपये हो गई। तिमाही के दौरान एयूएम में शुद्ध वृद्धि 37,680 करोड़ रुपये रही। दिए गए नए ऋणों की संख्या में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 1.35 करोड़ पर पहुंच गई।

आलोच्य तिमाही में ब्याज से प्राप्त कंपनी की शुद्ध आय 24 प्रतिशत बढ़कर 13,335 करोड़ रुपये हो गई। कुल शुद्ध आय 23 प्रतिशत बढ़कर 15,974 करोड़ रुपये पर रही।
दूसरी तिमाही के अंत में बजाज फाइनेंस की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) का अनुपात 1.06 प्रतिशत और शुद्ध एनपीए का अनुपात 0.42 प्रतिशत रहा। एक साल पहले ये क्रमशः 1.24 प्रतिशत और 0.60 प्रतिशत थे।

.....

Next Post

रितेश देशमुख का तेलुगु सिनेमा में डेब्यू, राम पोथिनेनी की फिल्म 'आरएपीओ23' से जुड़ेंगे

Mon Oct 19 , 2026
मुंबई, 19 अक्टूबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। रितेश,राम पोथिनेनी की फिल्म ‘आरएपीओ23’ में अहम भूमिका निभाएंगे। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है। फिल्म के निर्माताओं ने रितेश के प्रोजेक्ट से जुड़ने की घोषणा की है। सेट से जारी बिहाइंड […]

You May Like

Play sound