ओंकारेश्वर मंदिर मार्ग पर बिजली के पोल में लगी भीषण आग, विद्युत व्यवस्था पर उठे सवाल

ओंकारेश्वर। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में रविवार को मुख्य बाजार स्थित मंदिर मार्ग पर एक विद्युत पोल में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना विद्युत विभाग को दी गई, जिसके बाद लाइनमैन मौके पर पहुंचे और सबसे पहले बिजली सप्लाई बंद की। इसके बाद आग पर काबू पाकर विद्युत पोल को दुरुस्त किया गया। करीब दो घंटे बाद क्षेत्र की बिजली सप्लाई दोबारा शुरू हो सकी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इससे पहले गुरुद्वारे के सामने स्थित विद्युत पोल में भी आग लगने की घटना सामने आ चुकी है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने विद्युत व्यवस्था की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने विद्युत विभाग से क्षेत्र के सभी बिजली कनेक्शनों और विद्युत लाइनों की जांच कराने तथा खराब व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

Next Post

खेसारीलाल यादव की आवाज में गूंजा छठ गीत 'अरघिया चढ़इब हो छठी मइया के'

Mon Nov 9 , 2026
मुंबई,09 नवंबर (वार्ता) भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता एवं गायक खेसारीलाल यादव की आवाज में छठ गीत ‘अरघिया चढ़इब हो छठी मइया के’ श्रोताओं के बीच लोकप्रिय हो रहा है। गायिका सौम्या श्रीवास्तव के साथ गाए इस गीत में छठ महापर्व की आस्था, श्रद्धा और लोक संस्कृति की सुंदर झलक […]

You May Like