बैतूल: घोड़ाडोंगरी के पूर्व विधायक और वर्तमान जिला पंचायत सदस्य मंगल सिंह धुर्वे एक बार फिर चर्चा में हैं। उनके गांव रामपुर में हुई कहासुनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब दो मिनट 22 सेकंड के इस वीडियो में धुर्वे कुछ युवकों से तीखी बहस करते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, बांसपानी क्षेत्र के युवकों और ग्राम रामपुर के सरपंच के बीच वाहन निकालने को लेकर विवाद हो गया था। मामला बढ़ने पर पूर्व विधायक धुर्वे मौके पर पहुंचे और स्थिति संभालने की कोशिश की। लेकिन वीडियो में वे एक युवक से कहते दिखाई देते हैं.
मेरे सामने इतनी शोर कर रहा है, इतना बड़ा पावर है तेरा, अभी जेल भिजवाता हूं।घटना का वीडियो वायरल होते ही राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस मीडिया सेल ने इसे सोशल मीडिया पर साझा कर पूर्व विधायक पर दबंगई के आरोप लगाए हैं, वहीं भाजपा समर्थक इसे शांति कायम करने की कोशिश बता रहे हैं। अब देखना होगा कि यह वायरल वीडियो धुर्वे की छवि पर क्या असर डालता है।
