मप्र में बढ़ने लगी सर्दी, अगले तीन दिन में रात का पारा गिर सकता है चार डिग्री तक

भोपाल: मध्य प्रदेश में अब मौसम करवट बदलने लगा है। बारिश का दौर थमने और बादलों के छंटने के साथ ही राज्य में ठंड धीरे-धीरे दस्तक देने लगी है। वातावरण में नमी घटने से जहां दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही है, वहीं रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही हैमौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभव है। बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक 32.9 डिग्री तापमान नर्मदापुरम में तो सबसे कम 15 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में रिकॉर्ड किया गया।
मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला के मुताबिक, उत्तरी पंजाब के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिससे हवा का रुख अब उत्तरी दिशा की ओर मुड़ने लगा है। उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश के मौसम में ठंडक घोलेंगी।विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में तापमान गिरने के बाद इसका असर मध्य प्रदेश पर भी दिखाई देने लगा है। राजधानी भोपाल में सुबह-शाम की ठंडक बढ़ने से लोग गर्म कपड़ों की तलाश में जुट गए हैं और बाजारों में सर्दियों के कपड़ों की रौनक लौट आई है।

Next Post

बंगाल मतदाता सूची संशोधन में अनियमितता की शिकायतों पर चुनाव आयोग ने करेगा कड़ी कार्रवाई

Thu Nov 6 , 2025
कोलकाता, 06 नवंबर (वार्ता) चुनाव आयोग (ईसीआई) ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान रिपोर्ट की गई अनियमितता की शिकायतों को लेकर सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है, जबकि एसआईआर के लिए राज्य भर में 1.10 करोड़ से अधिक गणना फॉर्म […]

You May Like