6 को आएंगे मुख्‍यमंत्री, कार्यक्रम स्‍थल का निरीक्षण

जबलपुर: मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 6 अक्‍टूबर को जबलपुर प्रस्‍तावित प्रवास को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह, नगर निगम कमिश्‍नर रामप्रकाश अहिरवार सहित सभी संबंधित अधिकारी पीएमश्री कॉलेज महाकौशल प्रांगण का स्‍थल निरीक्षण किया।

इस दौरान केंट विधायक अशोक रोहाणी और नगर निगम अध्‍यक्ष रिकुंज विज भी मौजूद थे। कलेक्‍टर श्री सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम की गरिमा के अनुसार सभी आवश्‍यक तैयारियां सुनिश्चित किया जाये। कार्यक्रम में मुख्‍य रूप से महाकौशल कॉलेज प्रांगण में बने अतिरिक्‍त कॉलेज भवन का लोकार्पण किया जाना प्रस्‍तावित है

Next Post

बार्किंग डियर (हिरण) के दो शिकारियों को सजा

Mon Sep 29 , 2025
जबलपुर: वन परिक्षेत्र पनागर की मेहनत रंग लाई है। तमाम साक्ष्य जुटाकर अदालत में पेश करने के बाद अदालत ने आखिरकार बार्किंग डियर (काकड़) के शिकारियों को सजा सुना दी है। वन विभाग पनागर रेंज कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2018 में पनागर परिक्षेत्र के ककरतला बीट में […]

You May Like

Play sound