हिन्द महासागर की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहे नौसेना: रक्षा सचिव

नयी दिल्ली 14 जनवरी (वार्ता) रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने हिन्द महासागर के भू-राजनीतिक परिदृश्य की बदलती चुनौतियों के समाधान के लिए उच्च स्तर की युद्ध तैयारी और परिचालन सतर्कता बनाए रखने की जरूरत पर बल दिया है। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि श्री सिंह ने सोमवार को तमिलनाडु के अरक्कोणम के पास स्थित नौसेना के प्रमुख एयर बेस आईएनएस राजाली का दौरा किया। उन्होंने बेस पर विभिन्न परिचालन सुविधाओं का निरीक्षण किया, जहां उन्हें व्यापक संचालन और उभरती सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने की इसकी क्षमता से अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम में आईएनएस राजाली के अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे और समुद्री निगरानी और युद्ध की तत्परता में इसके रणनीतिक महत्व को प्रदर्शित किया गया।

आईएनएस राजाली के कमांडिंग ऑफिसर कमोडोर कपिल मेहता ने रक्षा सचिव को एयर बेस की परिचालन तैयारियों और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सेना कर्मियों के साथ बातचीत की और राष्ट्रीय समुद्री हितों की रक्षा के लिए उनके समर्पण और योगदान की सराहना की। उन्होंने हिन्द महासागर के भू-राजनीतिक परिदृश्य की गतिशील चुनौतियों का समाधान करने के लिए उच्च स्तर की युद्ध तैयारी और परिचालन सतर्कता बनाए रखने के महत्वपूर्ण महत्व पर प्रकाश डाला।

Next Post

सराव नदी में चल रहा था रेत का अवैध उत्खनन-परिवहन

Tue Jan 14 , 2025
वन विभाग की टीम ने करीब 80 घन मीटर को किया रद्द बदल नवभारत न्यूज सिंगरौली 14 जनवरी। वन परिक्षेत्र बरगवां के मकरी बीट के सीमासराव नदी सेमरहिया में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर वन विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुये करीब 70 से 80 घन मीटर रेत […]

You May Like