3200 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट के लिए जनसुनवाई में ग्रामीणों का समर्थन

अनूपपुर। जिले के छतई, मझटोलिया और उमरदा में प्रस्तावित 3200 मेगावाट कोयला आधारित अल्ट्रा सुपर थर्मल पावर प्लांट के लिए जनसुनवाई कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर दिलीप कुमार पांडेय और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी मौजूद रहे। तीन गांवों के 1500 से अधिक ग्रामीणों ने परियोजना का समर्थन किया, रोजगार और क्षेत्रीय विकास की उम्मीद जताई। अदाणी पावर ने पर्यावरणीय सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के उपायों की जानकारी दी। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार पर विशेष ध्यान देने की मांग की। परियोजना के माध्यम से बिजली आपूर्ति और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।

Next Post

सेना के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा

Thu May 15 , 2025
ग्वालियर। आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना के सम्मान में गुरुवार को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा फ्लैग प्वांइट कटोराताल से प्रारंभ होकर अचलेश्वर महादेव मंदिर, इंदरगंज, दालबाजार से होते हुए माधव डिस्पेंसरी के सामने से कटोराताल होकर वापस फ्लैग प्वाइंट पर […]

You May Like

मनोरंजन