
सौंसर।हिवरा खंडेरायवार निवासी 65 वर्षीय कांता बाई बोंडे की शहडोल ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना स्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुँची और पंचनामा की कार्रवाई कर मामले को लोधीखेड़ा थाना पुलिस के सुपुर्द किया। थाना प्रभारी ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक ट्रेन के चपेट में कैसे आई अभी यह ज्ञात नही हो पाया है। पुलिस जांच कार्यवाही के बाद इसका खुलासा होगा।
