एमपी मेट्रो प्रबंध संचालक ने किया निरीक्षण

इंदौर:शहर में निर्माणाधीन मेट्रो रेल योजना के बचे कार्यों को लेकर प्रबंध संचालक ने दौरा किया. दौरे में उन्होंने मेट्रो अधिकारियों को प्राथमिक कॉरिडोर के स्टेशन के कार्य समय पर करने के निर्देश दिए. साथ ही अंडर ग्राउंड लाइन की विस्तार से ठेकेदार एजेंसियों के प्रतिनिधियों से चर्चा की.मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन प्रबंध संचालक एस. कृष्ण चैतन्य ने मेट्रो परियोजना एवं गांधी नगर डिपो का निरीक्षण किया.

इस दौरान उन्होंने मालवीय नगर चौराहा स्टेशन से सुपर कॉरिडोर-2 स्टेशन तक 11 किमी लंबा ट्रॉली ट्रायल किया, जिसमें स्टेशन के विकास कार्यों की जानकारी ली. इसके बाद समीक्षा बैठक में अंडरग्राउंड मेट्रो रूट की प्रगति, तकनीकी तैयारियों एवं निर्माण कार्यों की स्थिति पर चर्चा की. बैठक में एमडी चैतन्य ने अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि शेष कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए.

उक्त निरीक्षण सुपर कॉरिडोर-03 स्टेशन के आगे मेट्रो शुरू करने को करने को लेकर किया गया है. निरीक्षण के दौरान डायरेक्टर सिस्टम अरुण श्रीवास्तव, डायरेक्टर प्रोजेक्ट अजय गुप्ता, वरिष्ठ अधिकारीगण, जनरल कंसल्टेंट टीम तथा मेट्रो निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

Next Post

चावल, चीनी मजबूत; गेहूं नरम; दालों, खाद्य तेलों में घट-बढ़

Sun Nov 30 , 2025
नयी दिल्ली, 30 नवंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव बढ़ गये। चीनी में भी तेजी रही जबकि गेहूं की कीमतों में गिरावट देखी गयी। खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। घरेलू थोक जिंस बाजारों में सप्ताह के दौरान चावल की […]

You May Like