चावल, चीनी मजबूत; गेहूं नरम; दालों, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 30 नवंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव बढ़ गये। चीनी में भी तेजी रही जबकि गेहूं की कीमतों में गिरावट देखी गयी। खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

घरेलू थोक जिंस बाजारों में सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत दो रुपये बढ़ी और सप्ताहांत पर यह 3,822.15 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा। गेहूं 10 रुपये टूटकर 2,838.46 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गया। आटे की कीमत 3,302.14 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रही।

बीते सप्ताह सरसों तेल 59 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। पाम ऑयल में 46 रुपये और सोया तेल में 36 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी। वनस्पति नौ रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया। मूंगफली तेल की कीमत 22 रुपये और सूरजमुखी तेल की पांच रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी।

दाल-दलहनों में मूंग दाल की कीमत 16 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। चना दाल 27 रुपये और उड़द दाल 21 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। तुअर दाल और मसूर दाल की कीमतें पांच-पांच रुपये प्रति क्विंटल लुढ़क गयीं।

मीठे के बाजार में सप्ताह के दौरान गुड़ के औसत भाव 20 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गये। चीनी भी छह रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

Next Post

ईएसआईसी की डिस्पेंसरी में सामने आई लापरवाही

Sun Nov 30 , 2025
इंदौर:नेहरू नगर स्थित ईएसआई डिस्पेंसरी में दवा वितरण में गंभीर लापरवाही सामने आई है. बीमाधारक मरीज को एक्सपायर आई ड्रॉप दे दिया. जिसे उसने उपयोग से पहले घर पर देखते ही रोक लिया.कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा संचालित नेहरू नगर डिस्पेंसरी से दवा लेने पहुंचे एक बीमाधारक मरीज को आंखों […]

You May Like