दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करने का केस

इंदौर: विद्या पैलेस कॉलोनी में एक महिला को दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.30 वर्षीय शानू गुप्ता निवासी विद्या पैलेस कॉलोनी की शिकायत पर पति लखन गुप्ता, सुनीता और सत्यनारायण निवासी कोटा, राजस्थान के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.

महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी उसे दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे. थाना प्रभारी वेदेन्द्र सिंह कुशवाह ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में पहुंचेगा जियोहॉटस्टार, कॉफी विद करण और बिग बॉस भी होंगे उपलब्ध

Wed Oct 7 , 2026
मुंबई, 07 अक्टूबर (वार्ता) भारत के प्रमुख स्ट्रीमिंग मंच जियोहॉटस्टार ने मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र में अपनी पहुंच बढ़ाने की घोषणा की है। यूके, कनाडा और सिंगापुर में शुरुआत के बाद जियोहॉटस्टार ने क्षेत्र में अपनी सेवाओं के विस्तार के लिए स्टार्जप्ले के साथ विशेष साझेदारी की है। […]

You May Like