घर के बाहर पटाखे फोड़ने पर विवाद, भाइयों को पीटा

इंदौर:लसूड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत महालक्ष्मी नगर में पटाखे फोड़ने जैसी मामूली बात पर दो पक्षों के बीच हिंसक विवाद हो गया। कार खड़ी होने और पटाखे चलाने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों ने पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों के साथ मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, महालक्ष्मी नगर निवासी सचिन वर्मा उर्फ कुमावत ने शिकायत दर्ज कराई है। सचिन ने बताया कि गत 8 मार्च की रात करीब 11:00 बजे क्रिकेट मैच खत्म होने के बाद वह अपने घर के सामने परिवार के साथ पटाखे फोड़कर खुशियां मना रहा था। उसी स्थान पर आरोपी शिलोम की कार सहित अन्य वाहन भी खड़े थे।पटाखे फोड़ने की बात को लेकर शिलोम जेम्स और सचिन के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते शिलोम और उसके दोस्त विकाश सोनी ने अभद्र गालियां देना शुरू कर दिया।

जब सचिन के भाई सुमित कुमावत ने विरोध किया, तो दोनों आरोपियों ने मिलकर भाइयों के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित का आरोप है कि जाते-जाते शिलोम और विकाश सोनी ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि “अगर अगली बार कुछ बोला, तो जान से खत्म कर देंगे।” लसूड़िया पुलिस ने सचिन की शिकायत पर आरोपी शिलोम जेम्स और विकाश सोनी के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

केंद्र सरकार ने गेहूं और धान की सरकारी खरीद पर आढ़तियों और समितियों का कमीशन बढ़ाया, पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों के व्यापारियों को मिली बड़ी सौगात

Tue Mar 17 , 2026
नई दिल्ली | केंद्र सरकार ने कृषि क्षेत्र से जुड़े एक ऐतिहासिक फैसले में आढ़तियों (कमीशन एजेंटों) और सहकारी समितियों के लाभांश में बड़ी वृद्धि को मंजूरी दे दी है। उपभोक्ता मामले और खाद्य मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नई दरें रबी विपणन सत्र 2026-27 से प्रभावी होंगी। इस संशोधन […]

You May Like