लोकतंत्र में हक के लिए आवाज उठाना हमारा संवैधानिक अधिकार : आप

नयी दिल्ली 11 सितंबर (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि लोकतंत्र में हक के लिए आवाज उठाना आंदोलन करना हमारा संवैधानिक अधिकार है।

आप में वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को कहा, “बहुत दुःख की बात है जम्मू-कश्मीर के कई बार मुख्यमंत्री रहे डॉक्टर फारूख अब्दुल्ला पुलिस द्वारा मुझे हाउस अरेस्ट किए जाने की ख़बर पाकर मुझसे मिलने सरकारी गेस्ट में आये उन्हें मिलने नहीं दिया गया। ये तानाशाही नहीं तो और क्या है?”

उन्होंने कहा, “तानाशाही चरम पर है मैं इस वक़्त श्रीनगर में हूँ। लोकतंत्र में हक के लिए आवाज उठाना आंदोलन करना हमारा संवैधानिक अधिकार है। आज आप विधायक मेहराज मलिक की अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ श्रीनगर में प्रेस कांफ्रेंस और धरना था लेकिन सरकारी गेस्ट हाउस को पुलिस छावनी बना दिया गया है। मुझे इमरान हुसैन और साथियों को गेस्ट हाउस से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है।”

उल्लेखनीय है कि सांसद संजय सिंह ने कल कहा था कि डोडा विधायक मेहराज मलिक के ऊपर पीएसए लगाना गैर संवैधानिक और गैर कानूनी है। यह कही न कहीं केंद्र सरकार की जन विरोधी मानसिकता है। श्री मलिक जनता के लिए अस्पताल मांग रहे थे और सरकार ने उनको पीएसए दे दिया।

Next Post

नारायणपुर: 16 माओवादियों ने किया सामूहिक आत्मसमर्पण

Thu Sep 11 , 2025
नारायणपुर, 11 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के दुर्गम इलाकों सेफ हाऊस लंका और डूंगा से 16 माओवादी नक्सलियों ने गुरुवार को यहां आत्मसमर्पण कर दिया। इन सभी नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुरिया के समक्ष हथियार डालकर समाज की मुख्य धारा में शामिल होने की शपथ ली। सुरक्षा […]

You May Like