मंगुभाई ने बैगा समुदाय के हितग्राहियों के साथ किया संवाद

उमरिया, 28 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आज उमरिया जिले के ग्राम लोढ़ा में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत लाभान्वित बैगा समुदाय के हितग्राहियों के साथ संवाद किया।

श्री पटेल ने जिले की जनपद पंचायत करकेली के ग्राम लोढ़ा में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत लाभान्वित बैगा समुदाय के हितग्राहियों के साथ संवाद किया। उन्होंने यहाँ आदिवासी संकुल भवन का लोकार्पण किया तथा आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों का जन्मदिन केक काटकर मनाया।

Next Post

मंगुभाई ने निर्माणाधीन आँगनबाड़ी केन्द्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Fri Feb 28 , 2025
कटनी, 28 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आज कटनी जिले के कोटी गांव में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत निर्माणाधीन आँगनबाड़ी केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्री पटेल ने यहाँ प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत निर्मित हो रहे आँगनबाड़ी केन्द्र तथा आवास की व्यवस्थाओं का जायजा […]

You May Like